सिरकोनी, जौनपुर | प्राथमिक विद्यालय सूई, विकासखंड सिरकोनी में सोमवार को कंप्यूटर दान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी, जौनपुर आदरणीय अमरेश कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान कंप्यूटर दानदाता श्री श्रवण कुमार चौबे की ओर से उनके अनुज श्री सत्यवान चौबे ने विद्यालय को 05 कंप्यूटर भेंट किए। कंप्यूटर मिलने से विद्यालय में डिजिटल शिक्षा को नई गति मिलेगी और छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।



