• Tue. Sep 1st, 2026

    राज्य शिक्षक सम्मान के लिए संजय मिश्रा का चयन जनपद के परिषदीय शिक्षकों की कर्मठता का प्रमाण: अमित सिंह

    Share

    ​जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री व जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कंपोजिट विद्यालय गरियाव के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च ‘राज्य शिक्षक सम्मान’ सूची में स्थान बनाने पर बधाई दी है।

    ​अमित सिंह ने कहा कि संजय मिश्रा जी ने अपने उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और नवाचारों के बल पर यह सर्वोच्च मुकाम हासिल किया है। पूरे जनपद के प्रतिनिधित्व के रूप में उनका यह चयन बेसिक शिक्षा परिवार की कर्मठता और शिक्षकों के समर्पण को रेखांकित करता है। आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सफलता जनपद के शिक्षकों में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगी।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *