जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र में दैवीय आपदा के कारण जान गंवाने वाले दो लोगों के आश्रितों को रविवार को प्रदेश सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश यादव और उपजिलाधिकारी शाहगंज अंकुर वर्मा ने प्रभावित परिवारों को सहायता राशि सौंपी।
पहला मामला ताजूपुर गांव का है। यहां राजन पुत्र राधेश्याम की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। शासन की ओर से उनके आश्रित मीरा पत्नी राधेश्याम को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
वहीं, बहादुरपुर गांव निवासी नगीना पत्नी रामबृज की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। उनके आश्रित पति रामबृज पुत्र कमला प्रसाद को भी चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

इस दौरान राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। पात्र परिवारों को शासन के नियमानुसार जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आपदा के बाद परिवारों को कुछ राहत मिल सके।


