• Mon. Aug 31st, 2026

    समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह की स्मृति में मुफ्त चिकित्सा शिविर

    ByAdmin

    Aug 31, 2026 #News
    Share

    मुंबई । महानगर के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय बाबूलाल सिंह के स्मृति में रविवार 30 अगस्त 2026 को कपिल क्लिनिक केशव पाडा मुलुंड पश्चिम में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन युवा समाजसेवी डॉ सचिन सिंह एवं कपिल बाबूलाल सिंह ने आयोजित किया।अपेक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्लड शुगर चेकिंग, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर तथा आँखो को जाँच कर सस्ते क़ीमत में चश्मा उयलब्ध कराया। इस आयोजन में माजी.नगर सेवक सुनील गंगवानी,राकेश शेट्टी,डॉ आर आर सिंह, उत्तम गीते, राजेश इंगले, किशोर मुंडाकल, रामदौर यादव विजय सिंह, दयाशंकर सिंह, भगवान किशोर तिवारी, अजय पटेल,अविनाश, पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर डॉ सचिन सिंह, राकेश मिश्रा, मनोज सिंह, अविनाश पाठक, मोहित सिंह, नितेश सिंह, डॉ आर एम पाल, दया पाल, धर्मदेव यादव इत्यादि लोगों ने स्वागत किया। केशव पाडा तथा आसपास के करीब 150 लोगों ने लाभ लिया इसमें राजकुमार यादव, दीना यादव रामभुवन यादव, मनोज संसारे, संतोष गावकर, संतोष सोनवने इत्यादि लोग शामिल रहे। अंत में डॉ सचिन सिंह इस आयोजन को सफल बनाने में अपने सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए आभार ब्यक्त किया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *