मड़ियाहूं/जौनपुर। ग्राम व पोस्ट रामपुर नद्दी, विकासखंड, तहसील एवं विधानसभा मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर में रामपुर नद्दी बाजार और भगवती माता मंदिर के बीच सड़क पर जलजमाव एवं बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूली बच्चों को भी प्रतिदिन जलजमाव और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और विधायक मड़ियाहूॅं, सांसद मछलीशहर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।


