• Fri. Aug 28th, 2026

    शिकायत के बाद दिलावरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गड्ढों की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिली राहत

    Share

    मड़ियाहूं। दिलावरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ट्रैक के पास सड़क में बने गड्ढों की शिकायत का रेलवे विभाग ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार रात मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। रात करीब 11 बजे रेलवे की टीम ने जेसीबी की मदद से रबर लेवल क्रॉसिंग पैड की मरम्मत कराई। इससे क्रॉसिंग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है।

    क्रॉसिंग के पास सड़क पर बने गड्ढों के कारण टोटो, बाइक और चार पहिया वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। एक दिन पहले इसी गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक टोटो पलट गया था। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले भी कई बाइक सवार यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

    शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य कराया। कार्य के दौरान मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस भी तैनात रही। सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों का मार्ग परिवर्तित कराया गया। रेलवे की त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने संतोष जताते हुए क्रॉसिंग की नियमित निगरानी की मांग की।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *