• Thu. Aug 20th, 2026

    शाहगंज में खड़े चावल लदे ट्रक में लगी आग, केबिन समेत आगे का हिस्सा जला

    Share

    शाहगंज। अयोध्या मार्ग पर ताखा गांव के जोगीबांध स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर शाम खड़े चावल लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना करीब साढ़े सात बजे की है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की बात सामने आई है। देखते ही देखते ट्रक का केबिन और आगे का आधे से अधिक हिस्सा जल गया।

    ट्रक चालक नौशाद निवासी सोमली, कप्तानगंज, कुशीनगर ने बताया कि ट्रक चालू करते समय अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। ट्रक मालिक अविनाश सिंह के अनुसार, वाहन चिरैया मोड़ स्थित वेयरहाउस से चावल लादकर अंबेडकरनगर के रामनगर जा रहा था।

    आग की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने भी पहुंचकर यातायात नियंत्रित किया। बाद में दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *