• Thu. Aug 20th, 2026

    कजरी तीज महोत्सव में लोकगीतों ने बांधा समां, महिलाओं ने साझा की तीज की खुशियां

    Share

    शाहगंज। उत्सव वाटिका में बुधवार को कजरी तीज महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कजरी गीत, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूर्वांचल की लोक संस्कृति और तीज की परंपराओं को जीवंत किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीत और भजन प्रस्तुत किए। आयोजकों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

    मुख्य अतिथि डॉ. आकांक्षा सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल और सेवा भारती की प्रांत उपाध्यक्ष वंदना सरकार शामिल रहीं। अतिथियों ने लोक पर्वों को सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रिंकू विश्वकर्मा उर्फ लंगड़ी बुआ रहीं। उनके कजरी गीतों और हास्य-व्यंग्य ने दर्शकों का मनोरंजन किया। संचालन अनुपमा अग्रहरि और धीरज पाटिल ने किया। आयोजक बिट्टू किन्नर ने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *