जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को थाना खुटहन की टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट मुकदमा संख्या 462/22, धारा 147, 504 और 506 भादवि से संबंधित वारंटी सुरेश पुत्र रामकरन निवासी रानीपुर, थाना खुटहन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, कांस्टेबल ओमकार यादव और रिजर्व कांस्टेबल करन गौड़ शामिल रहे।


