• Sun. Aug 9th, 2026

    बारिश से दलदल में बदला संपर्क मार्ग, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

    Share

    जलालपुर, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के भवनाथपुर में गुरुवार को हुई लगातार बारिश के बाद प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित अनुसूचित बस्ती का मुख्य संपर्क मार्ग दलदल में तब्दील हो गया। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

    ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती के लिए यह प्रमुख आवागमन मार्ग है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है और कीचड़ के कारण स्थिति गंभीर हो जाती है। कई राहगीर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

    ग्रामीणों का कहना है कि समस्या से कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *