• Sun. Aug 9th, 2026

    जौनपुर में HPV टीकाकरण अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, 53 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 23500 हजार से अधिक किशोरियों का हुआ टीकाकरण

    Share

    जौनपुर । जनपद में 14–15 वर्ष आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे HPV टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 53,000 पात्र किशोरियों के लक्ष्य के सापेक्ष 23500 से अधिक किशोरियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।

    स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें तथा अपनी 14–15 वर्ष आयु की पात्र बेटी को निकटतम सरकारी टीकाकरण सत्र में निःशुल्क HPV का टीका अवश्य लगवाएं। HPV टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है।

    अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ICDS, विद्यालयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा एवं एएनएम द्वारा लगातार जनजागरूकता और समुदाय स्तर पर संपर्क किया जा रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग की अपील:
    “हर 14–15 वर्ष की पात्र बेटी को HPV का निःशुल्क टीका अवश्य लगवाएं। आज की सुरक्षा, कल का स्वस्थ भविष्य।”

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *