• Sun. Aug 2nd, 2026

    सुरेरी पुलिस ने 1.300 किलो गांजा के साथ युवक को दबोचा, साथी फरार

    Share

    जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1.300 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 220 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम उपनिरीक्षक शेषनाथ साहनी अपनी टीम के साथ छेरहटी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम चंदन कोल पुत्र कन्हई कोल, निवासी ग्राम कोरटी, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र बताया। तलाशी के दौरान उसके झोले से 1.300 किलोग्राम गांजा और 220 रुपये नकद बरामद हुए। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार आरोपी नन्दू कोल की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *