• Sun. Aug 2nd, 2026

    पूर्व प्रधानाचार्य की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण

    Trim
    Share

    खुटहन (जौनपुर)। शहाबुद्दीनपुर उसरौली गांव निवासी एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्व. इंदिरापति पाण्डेय की तीसरी पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में स्वजनों, शिक्षकों, ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
    वक्ताओं ने कहा कि स्व. पाण्डेय ने अपने पूरे शिक्षकीय जीवन में अनुशासन, संस्कार और गुणवत्ता आधारित शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शिक्षक अनिल पाण्डेय ‘मुन्ना’, प्रमोद पाण्डेय,चंद्रेश पाण्डेय, अखिलेश, संगम पाण्डेय, नीलेश, राजू सिंह, हर्ष, अर्पित, त्रिभुवनपति तिवारी, सुभाष, रुद्रमणि मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *