• Sun. Aug 2nd, 2026

    शाहगंज नगर पालिका को सीवरेज व जल निकासी कार्यों के लिए मिले दो करोड़ रुपये

    Share

    जौनपुर। शाहगंज नगर पालिका परिषद में सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सेक्टर की ‘सीवरेज एवं जल निकासी’ योजना के तहत दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत राशि से नगर क्षेत्र में जलभराव वाले स्थानों पर नालों का निर्माण, सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने तथा जल निकासी से जुड़े अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। नगर विकास विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत सूची के अनुसार धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पालिका परिषद के मनोनीत सभासद श्याम जी गुप्ता ने बताया कि जिन निकायों ने पहले ही इस योजना के तहत अपने प्रस्ताव भेज दिए हैं, उन्हें दोबारा प्रस्ताव प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी कार्य शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराए जाएंगे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *