• Thu. Jul 30th, 2026

    उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. ब्रूनो को मिला डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राष्ट्रीय सम्मान

    Share

    डॉ. ब्रूनो का कार्य प्रशंसनीय : शिवेंद्र प्रताप सिंह

    जौनपुर। उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. ब्रूनो डोमिनिक नाज़रेथ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और नवाचार के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड फॉर एकेडमिक लीडरशिप एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चेन्नई में आयोजित बुद्धिजीवियों के एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।

    डॉ. नाज़रेथ को यह सम्मान तमिलनाडु विधानसभा के माननीय अध्यक्ष जॉन क्रिश्चियन देववरम प्रभाकर ने प्रदान किया। समारोह में तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री आधव अर्जुना, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ए.एम. शाहजहां, विधायक विजय दामु, पूर्व सांसद वाइको, प्रो. के.एम. कादर मोहिदीन, पूर्व विधायक मुहम्मद अबुबक्कर, एम. सुधीर तथा अनुजा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    डॉ. ब्रूनो डोमिनिक नाज़रेथ की इस उपलब्धि पर प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. ब्रूनो डोमिनिक नाज़रेथ के उल्लेखनीय योगदान, प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्व तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे नवाचार निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। इस राष्ट्रीय सम्मान से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं जनपद के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *