• Fri. Jul 31st, 2026

    आरक्षण बहाली की मांग को लेकर निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

    Share

    खुटहन (जौनपुर)। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र जारी किए जाने तथा आरक्षण संबंधी शासनादेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शासन के आदेशों के बावजूद तहसील स्तर पर पात्र लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र नहीं दिया जा रहा है, जिससे वे आरक्षण और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

    ज्ञापन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, निषाद, गोंड़िया, मांझी, मछुआ सहित अन्य उपजातियों को शासनादेश एवं संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप अनुसूचित जाति का लाभ दिए जाने की मांग की गई। साथ ही तहसील स्तर पर पिछड़ा वर्ग का प्रमाण-पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगाकर पात्र लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कराने की भी मांग रखी गई।

    कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा। विधायक रमेश सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेज निषाद, जिलाध्यक्ष विजय निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष सतनारायण बिंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *