• Wed. Jul 29th, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर देवरहा बालक बाबा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Share

    जौनपुर। बक्शा विकास खंड के हैदरपुर स्थित श्री देवरहा बालक बाबा आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों ने पूज्य संत श्री बालक बाबा का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुदीक्षा भी ग्रहण की।

    देवरहा बाबा के परम शिष्य बालक बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता एवं गुरु की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि निष्काम भाव से की गई आराधना कभी निष्फल नहीं होती और गुरु की सेवा से मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों संवर जाते हैं। उन्होंने सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश देते हुए गाय, ब्राह्मण, साधु-संतों तथा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, प्रिंसिपल हवलदार सिंह, संतोष उपाध्याय, जशवंत सिंह बबलू, अवधराजी, प्रहलाद यादव, पम्मू सिंह, सुधाकर उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, देवेंद्र तिवारी, रत्नाकर सिंह, कपिलमुनि मिश्र सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम संचालक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन श्यामनारायण जायसवाल ने किया। महोत्सव के दौरान आयोजित भंडारे में अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, प्रयाग, हरिद्वार और काशी से आए साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं प्रज्ञाचक्षु बाबू बजरंगी सिंह एवं छोटे सरकार के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *