• Wed. Jul 29th, 2026

    ह्यूम पाइप से नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन, काम रुकवाया

    Share

    जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद कस्बे के दरीबा मोहल्ले में नाली निर्माण को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। मोहल्लेवासियों की मांग है कि नाली का निर्माण ढक्कन वाली नाली के बजाय ह्यूम पाइप से कराया जाए, ताकि वह अधिक टिकाऊ साबित हो।

    निर्माण कार्य शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ढक्कन वाली नालियां वाहनों और ट्रैक्टरों के लगातार आवागमन से जल्द क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इसलिए ह्यूम पाइप से नाली का निर्माण कराया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें विकास कार्य से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि वे केवल स्थायी और मजबूत निर्माण चाहते हैं।

    नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने बताया कि उक्त स्थल पर ढक्कन वाली नाली का प्रस्ताव और बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है। लोगों की मांग पर प्रारूप बदलने के लिए अधिकारियों से बात की गई, लेकिन उन्होंने इसमें बदलाव को संभव नहीं बताया। फिलहाल विवाद के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *