• Wed. Jul 29th, 2026

    जिला कारागार में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

    Trim
    Share

    जौनपुर। जिला कारागार में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक वृद्ध कैदी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के असरफगढ़ निवासी दया राम यादव (85) के रूप में हुई है। वह पिछले पांच वर्षों से हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, दया राम यादव को अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।

    घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। कैदी की मौत के बाद नियमानुसार मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *