जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यक्रम प्रबंधक इकाई के अधिकारियों ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिसामपुर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चंदवक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण टीम में जेडीडीजीएमएच डॉ. पंकज सक्सेना, डीपीएम वाराणसी बृजेश मिश्रा, डीएएम पवन कुमार वर्मा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अजहर तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ शामिल रहे। अधिकारियों ने आमजन को उपलब्ध जांच एवं डायग्नोस्टिक सेवाओं, जांचों की संख्या, भौतिक प्रगति तथा स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभय राज सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विशाल कुमार दुबे, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट पंकज कुमार तथा ऑपरेटर पंकज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।


