जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में रामपुर थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में सकरा गांव निवासी बृजभान सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद, कांस्टेबल अनुज मिश्रा एवं कांस्टेबल परमानंद गौड़ ने संयुक्त रूप से की।


