• Fri. Jul 24th, 2026

    रामजानकी मंदिर के विकास को 1.34 करोड़ की सौगात

    Share

    जौनपुर। वंदन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद जौनपुर के मियापुर स्थित श्री रामजानकी मंदिर में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 1 करोड़ 34 लाख रुपये की परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने किया।

    राज्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन किया और शिलापट्ट का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का व्यवस्थित विकास कराया जा रहा है। वंदन योजना के तहत मंदिर में 1.34 करोड़ रुपये की लागत से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होने के साथ ही जौनपुर में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

    पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जौनपुर की जनता की आस्था का यह केंद्र अब भव्य रूप लेगा। राज्य सरकार द्वारा मंदिर के विकास के लिए दी गई इस सौगात से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

    परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और समग्र विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन सभासद नंदलाल यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दक्षिणी कमलेश निषाद ने की।

    इस अवसर पर सुनीत प्रकाश श्रीवास्तव पिंटू, अतुल सिंह काका, अरुण सिंह, कमल सिंह, गिरीश कुमार सिंह पप्पू, अतुल श्रीवास्तव, गौरव जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, बसंत प्रजापति, संतोष मौर्य, माधुरी गुप्ता, मिलन श्रीवास्तव, संदीप और सुप्रतीक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *