• Fri. Jul 24th, 2026

    सीबीएसई खो-खो प्रतियोगिता में एस.एस. पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर

    Share

    सुल्तानपुर स्थित ताबिश पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में एस.एस. पब्लिक स्कूल, सिद्धीकपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

    विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और टीम भावना सफलता की कुंजी हैं। प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

    विद्यालय की इस सफलता में कोच रोमी यादव, टीम मैनेजर विनय कुमार गुप्ता और सहायक कोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

    Trim
    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *