• Fri. Jul 24th, 2026

    पुरानी रंजिश में मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    Share

    बरसठी | थाना क्षेत्र के गनेशपुर (ओझापुर) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार, उक्त गांव निवासी विवेक गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम ने आरोप लगाया है कि 22 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी लालू, सचिन, साहिल और आयुष उर्फ अमित उनके घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से उनकी व उनकी बहन अंकिता और दादी प्रभावती की पिटाई कर दी, जिससे तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *