बरसठी | थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में घर खर्च मांगने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।उक्त गांव निवासी अंजलि देवी पत्नी मिथिलेश गौड़ ने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई की रात करीब 10 बजे सास के कहने पर उन्होंने पति से घर खर्च के लिए रुपये मांगे। इस बात से नाराज होकर पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उनके माथे और बाएं घुटने में चोटें आईं। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस सबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

