• Thu. Jul 23rd, 2026

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    Share

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं उनमें आई कमी की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने चाँदपुर अंडरपास से सिटी स्टेशन तक स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को पहले जागरूक एवं प्रेरित करने, स्कूल वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा सड़क निर्माण के दौरान मानक के अनुरूप स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने सड़क किनारे एवं विद्युत पोलों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने के निर्देश भी दिए, जिससे रात्रि के समय दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *