• Thu. Jul 23rd, 2026

    सोशल मीडिया पर भय फैलाने वाली रील बनाने वाला गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। तेजीबाजार पुलिस ने ऑपरेशन बज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर रील बनाकर समाज में भय एवं दहशत का माहौल पैदा करने वाले एक मनबढ़ व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

    पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तेजीबाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान मकबूल आलम पुत्र अतीउल्ला निवासी केथौली बरईपार, थाना तेजीबाजार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रील बनाकर समाज में भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न करने वाले आरोपी के अमादा फौजदारी होने और संज्ञेय अपराध किए जाने की प्रबल संभावना को देखते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

    जनशांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी को निरुद्ध करते हुए उसके खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवबदन यादव और हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव शामिल रहे।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *