जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखा जाए और सभी अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने निर्वाचन संबंधी उपकरणों के रखरखाव एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


