• Mon. Jul 13th, 2026

    तरती-सरैया मार्ग पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने की समाधान की मांग

    Share

    जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के तरती-सरैया मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर कई स्थानों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी में छिपे गड्ढों के कारण बाइक और साइकिल सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ गया है।

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में यह मार्ग जलमग्न हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है, जिससे सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *