• Mon. Jul 13th, 2026
    Share

    गौराबादशाहपुर , जौनपुर।

    पौधरोपण महायज्ञ अभियान के तहत धर्मापुर विकास खंड के खटोलिया ग्राम पंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख धर्मापुर विमलेश यादव, बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए इसकी सुरक्षा का भी इंतजाम करने की बात कही। सभी अतिथियों का ग्राम प्रधान शोभावती देवी और खरपत्तू यादव ने स्वागत करते हुए आभार जताया।

    कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी राकेश रोशन ने किया। इस अवसर पर सचिव अखिलेश, लेखपाल विनोद यादव, राकेश यादव, रामजनम मिश्र, सुभाष यादव, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के कार्यालय परिसर, गौशाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमैला परिसर में चेयरमैन सीतामनी सोनकर, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर और सभासदों ने पौधरोपण किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed