• Mon. Jul 13th, 2026

    जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मिलकर लगाएं 1.24 लाख पौधे

    Share

    खुटहन (जौनपुर)12 जुलाई पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से रविवार को विकास खंड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के 1024771पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

    शेखपुर सुतौली गांव में बनाए गए स्टेडियम मुख्य अतिथि
    विधायक रमेश सिंह, खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, ग्राम प्रधान रामदुलार यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने आम,नीम, पीपल, अमरूद,बरगद, शीशम, सागौन आदि के 11 सौ पौधों का रोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया। विधायक ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

    वृक्षारोपण कार्यक्रम में अजय मिश्रा,अनीश शाह, शशांक तिवारी, कपिल देव, मनीष सिंह, अजय मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव, संदीप यादव, विपिन सिंह, विनोद यादव, आलोक, उमेश, सिम्मी सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी, अजय सिंह, अभिषेक सिंह, बसंत लाल मौर्य, गौरव सिंह एवं चंद्रेश निषाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed