बयालसी पी.जी. कॉलेज में शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर हुआ मां सरस्वती पूजन

Share

जौनपुर। बयालसी पी.जी. कॉलेज, जलालपुर, जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस के अवसर पर बीते दिन प्रातःकालीन सत्र में मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक स्व श्री समर बहादुर सिंह एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने मां सरस्वती से सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सफल शैक्षणिक सत्र की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नए शैक्षणिक सत्र को सफल एवं उपलब्धिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।

Trimad2
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें