• Thu. Jul 9th, 2026

    हिन्दी प्रवक्ता पद पर आरक्षी आराधना का हुआ चयन

    Share

    गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत हिन्दी प्रवक्ता पद पर आरक्षी आराधना के चयन से उनके परिवार, गुरुजन एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

    मूल रूप से ग्राम जगदीशपुर, पोस्ट मवैया, थाना चिल्ह,मिर्जापुर जनपद की निवासी आराधना वर्तमान में यूपी पुलिस विशेष शाखा,गाज़ीपुर कार्यरत हैं। सेवा दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम के बल पर हिन्दी प्रवक्ता पद पर सफलता अर्जित की है।

    अपनी इस सफलता का श्रेय आराधना ने ईश्वर की कृपा, अपने गुरु राजकुमार यादव के मार्गदर्शन, माता शकुंतला देवी एवं पिता लालचंद यादव के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने अपनी टेलीग्राम की सहपाठी सुधा यादव के सतत सहयोग तथा उत्तर प्रदेश पुलिस में अपने सहयोगी सरिता यादव एवं गृह लक्ष्मी शुक्ला के प्रोत्साहन और सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सहकर्मियों, शिक्षकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *