• Wed. Jul 1st, 2026

    खौलता तेल फेंकने के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

    Share

    बरसठी | सुखलालगंज बाजार में महिला दुकानदार पर खौलता तेल फेंकने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि नामजद आरोपी मोहम्मद अमीन उर्फ दत्तन पुत्र स्व. नियाजुल हसन निवासी सुखलालगंज बाजार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। गौरतलब है कि उक्त बाजार में उधार समोसा न देने के विवाद में आरोपी पर महिला दुकानदार पर खौलता तेल फेंकने का आरोप है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 118(2), 352 एवं 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed