• Sat. Jun 6th, 2026

    देवी जलपान गृह से बाटी का नमूना संग्रहित, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया

    Share

    मड़ियाहूं (जौनपुर)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर के सदरगंज-बेलवा रोड स्थित देवी जलपान गृह पर औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान टीम ने दुकान में तैयार की जा रही बाटी का नमूना संग्रहित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।

    जानकारी के अनुसार विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि दुकान में बाटी तैयार करने के लिए मानक के अनुरूप तेल का उपयोग नहीं किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानुप्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान में उपलब्ध खाद्य सामग्री तथा उपयोग किए जा रहे तेल का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता संबंधी मानकों की भी जांच की। जांच के उपरांत बाटी का नमूना लेकर उसे प्रयोगशाला भेजा गया, जहां इसकी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने की जांच की जाएगी।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    अधिकारियों ने दुकानदार को दुकान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का पूर्ण पालन करने के निर्देश भी दिए। विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी सतर्कता का माहौल देखा गया है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed