• Mon. Jul 20th, 2026

    पत्नी और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

    Share

    केराकत (जौनपुर)। केराकत तहसील क्षेत्र के सरौनी पट्टी गांव में पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है। गांव निवासी राहुल नगर ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित राहुल नगर के अनुसार उनकी पत्नी रंजन नगर अक्सर उनके साथ विवाद करती है और मारपीट भी करती है। आरोप है कि हाल ही में रंजन नगर ने अपने मायके से अपने भाइयों दीपक नगर, सूरज नगर और मदन नगर को बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की।

    राहुल नगर का कहना है कि इस घटना में उन्हें चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ आए दिन मारपीट और उत्पीड़न किया जाता है, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

    मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राहुल नगर की तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की वास्तविकता जानने का प्रयास कर रही है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *