• Thu. Jun 4th, 2026

    युवती ने युवक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का लगाया आरोप, जांच शुरू

    Share

    जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    युवती द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। आरोप है कि युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, उसने जबरन पकड़ने का भी प्रयास किया।

    पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *