• Thu. Jun 4th, 2026

    20 दिनों से गिरी पड़ी हाईमास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा सरकी चौराहा

    Share

    जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के सरकी चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब 20 दिनों से गिरी पड़ी है। लाइट खराब होने के कारण चौराहे और आसपास के क्षेत्र में रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय निवासी उमाकांत, सौरव और पवन ने बताया कि हाईमास्ट लाइट बंद होने से रात में आवागमन करना मुश्किल हो गया है। अंधेरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है, वहीं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भी खतरा बना रहता है।

    ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से हाईमास्ट लाइट जमीन पर गिरी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक इसकी मरम्मत कराने या दोबारा स्थापित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। इससे पूरे चौराहे की प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कर हाईमास्ट लाइट को पुनः चालू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *