• Wed. Jun 3rd, 2026

    सोशल मीडिया गैंग बनाकर मारपीट करने वाले 8 अराजक तत्व गिरफ्तार, शांति भंग में कार्रवाई

    Share

    शाहगंज, जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर विभिन्न ग्रुप बनाकर आपराधिक गतिविधियों और मारपीट की घटनाओं में सक्रिय 8 अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने बुधवार को क्षेत्र में सक्रिय विभिन्न गैंगों और समूहों से जुड़े अराजक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी आरोपितों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर आपसी विवाद, मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

    गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित शाहगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

    इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस एवं क्राइम टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले और सोशल मीडिया के माध्यम से अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed