• Wed. Jun 3rd, 2026

    टीजीटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया जोर

    Share

    जौनपुर, 03 जून 2026। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीडी कॉलेज आर्ट फैकल्टी, टीडी लॉ कॉलेज तथा टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।

    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा, प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed