• Wed. Jun 3rd, 2026

    शाहगंज तहसील परिसर के शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

    Share

    जौनपुर। शाहगंज तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर में एक प्रेमी युगल ने दोनों परिवारों की सहमति से विवाह कर लिया। विवाह से पहले नवदम्पत्ति ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट मैरिज की, जो अधिवक्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। परिवारों की रजामंदी मिलने के बाद दोनों विवाह बंधन में बंध गए। प्रेमी युवक जनपद सुल्तानपुर का निवासी है, जबकि युवती शाहगंज तहसील क्षेत्र की रहने वाली है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब देख और साझा कर रहे हैं।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed