• Thu. Jun 4th, 2026

    जौनपुर में प्रशासनिक फेरबदल, कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले

    Share


    जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार योगिता सिंह को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संतवीर सिंह को अतिरिक्त एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा सुनील कुमार भारतीय को एसडीएम केराकत के पद पर तैनात किया गया है। अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम मछलीशहर बनाया गया है, जबकि शैलेन्द्र कुमार सिंह को अतिरिक्त एसडीएम मछलीशहर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई तैनातियों से राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में और अधिक प्रभावशीलता देखने को मिलेगी।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *