• Tue. Jun 2nd, 2026

    जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, सड़क मरम्मत की मांग

    Share

    जौनपुर। शाहगंज विकासखंड सोंधी की ग्राम सभा बरंगी में मुख्य सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के चलते लोगों को गांव में आने-जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जबकि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे बातचीत के दौरान बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे गांववासियों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *