• Thu. May 28th, 2026

    औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का डीएम ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

    Share

    जौनपुर 28 मई 2026। जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सीडा श्री सैमुअल पॉल एन. ने औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का भौतिक निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, साफ-सफाई व्यवस्था तथा उद्यमियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

    जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान जगह-जगह पड़े मलबे का शीघ्र निस्तारण कर साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क एवं पार्क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों में पौधारोपण कराने, बैठने की बेहतर व्यवस्था विकसित करने तथा पेयजल सुविधा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यमियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश द्वार (एन्ट्री गेट) निर्माण तथा प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया।

    उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया के भीतर सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा सड़क किनारे कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया। दक्षिणी सेक्टर के भ्रमण के दौरान रिमझिम पावर प्लांट से निकल रहे धुएं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित इकाई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने दक्षिणी सेक्टर में निर्माणाधीन पम्प हाउस तथा उत्तरी सेक्टर में बन रही बाउंड्रीवाल का भी निरीक्षण किया और कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीडा क्षेत्र में एनएच-31 के किनारे पुलिस चौकी के पास खड़े वाहनों को हटाने के लिए नोटिस जारी करने को कहा।

    इस अवसर पर प्रबंधक सीडा सीमा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष सहाय पाठक, सहायक अभियंता सीएनडीएस आकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *