• Thu. May 28th, 2026

    घर से बाजार के लिए निकली किशोरी का नहीं लगा सुराग

    Trimurti multi speciality hospital Ad
    Share

    खुटहन (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाने से परिजन परेशान हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री 23 मई की सुबह करीब आठ बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

    स्वजनों ने रिश्तेदारों, आस-पड़ोस तथा संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के मुताबिक किशोरी घर का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई है। उसके दोनों मोबाइल नंबर वर्तमान में स्विच ऑफ बता रहे हैं।

    घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *