जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। यह निर्णय ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब परीक्षाएं निम्नानुसार आयोजित की जाएंगी—
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
एमएससी कृषि द्वितीय सेमेस्टर (एक्सपेरिमेंटल डिजाइन, प्लॉट पैथोलॉजिकल टेक्निक, इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स, एडवांसेस इन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन)
👉 परीक्षा: 29 मई, सुबह 8:00 से 11:00 बजे
बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर (करिकुलम डिजाइन) एवं बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर (स्पोर्ट्स सोशियोलॉजी)
👉 परीक्षा: 30 मई, सुबह 9:00 से 12:00 बजे
एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर (विभिन्न समूहों की परीक्षाएं)
👉 परीक्षा: 30 मई, सुबह 8:00 से 11:00 बजे
एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर (इंश्योरेंस लॉ एवं राइट टू इंफॉर्मेशन)
👉 परीक्षा: 1 जून, सुबह 8:00 से 11:00 बजे
एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर (प्रॉपर्टी लॉ)
👉 परीक्षा: 2 जून, सुबह 8:00 से 11:00 बजे
बीएससी कृषि षष्ठम सेमेस्टर (वाटरशेड एंड वेस्टलैंड)
👉 परीक्षा: 6 जून, दोपहर 2:00 से 5:00 बजे
बीएससी कृषि षष्ठम सेमेस्टर (फार्म मैनेजमेंट, प्रोडक्शन एंड रिसोर्स इकोनॉमिक्स)
👉 परीक्षा: 11 जून, दोपहर 2:00 से 5:00 बजे
बीएससी कृषि द्वितीय सेमेस्टर (फंडामेंटल्स ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स)
👉 परीक्षा: 13 जून, दोपहर 2:00 से 5:00 बजे
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को संशोधित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।


