• Tue. May 26th, 2026

    राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर, जौनपुर परिसर में 29 मई को रोजगार मेले का आयोजन

    Share

    जौनपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि निदेशक, सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत 29 मई 2026 को राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर, जौनपुर परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

    रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें आरएसटी ग्रुप ऑफ सर्विस, ब्राइट फ्यूचर एग्रोनिक हर्बल एवं आयुर्वेदिक तथा डस्की स्टैलियन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज (DSETS) प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल रहेंगी।

    मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार प्रतिभाग कर सकेंगे। विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

    जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आईडी प्रूफ तथा बायोडाटा लाना अनिवार्य होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कराना भी आवश्यक है।

    उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *