• Tue. May 26th, 2026

    बकरीद का सार्वजनिक अवकाश अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा

    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहले 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित सार्वजनिक अवकाश अब बदलकर 28 मई 2026 (गुरुवार) कर दिया गया है।

    शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवंबर 2025 के अनुसार वर्ष 2026 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में बकरीद का अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था। हालांकि उस समय यह भी उल्लेख किया गया था कि यह अवकाश चंद्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनशील रहेगा।

    अब प्रदेश में 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा मनाए जाने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने 27 मई के घोषित अवकाश को निरस्त कर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

    इस संबंध में सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 17 नवंबर 2025 की पूर्व विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा। शासन के इस फैसले के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में अब 28 मई को अवकाश रहेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *