• Sun. May 24th, 2026

    भीषण गर्मी में गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर डीएम की नजर, देर शाम किया औचक निरीक्षण

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शनिवार देर शाम कृषि भवन स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए गौवंशों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने गौशाला में पशुओं के लिए शेड, भूसा, हरा चारा तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में किसी भी स्थिति में पानी, भूसा और हरे चारे की कमी नहीं होनी चाहिए तथा पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल में कोई लापरवाही न बरती जाए।

    उन्होंने गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता बरतने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा आवश्यक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी संतवीर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और गौशाला के केयरटेकर मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed