• Sat. May 23rd, 2026

    आईटीआई सिद्धीकपुर में 29 मई को कैंपस चयन, Dixon Electronics करेगी भर्ती

    Share

    18 से 28 वर्ष के युवाओं को रोजगार का अवसर, इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

    जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिद्धीकपुर, जौनपुर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 मई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से कैंपस सेलेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रतिष्ठित कंपनी Dixon Electronics Pvt. Ltd. प्रतिभाग करेगी।

    संस्थान के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंपस चयन में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आयु की गणना 10वीं की अंकतालिका अथवा आधार कार्ड के आधार पर की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि शैक्षिक योग्यता के तहत हाईस्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीए, बीकॉम, बीएससी, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। सभी ट्रेड के आईटीआई अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के विभिन्न विभागों जैसे मेंटेनेंस, प्रोडक्शन, क्वालिटी एवं स्टोर में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

    संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्नातक अभ्यर्थियों को लगभग ₹24,000 प्रतिमाह तथा आईटीआई अभ्यर्थियों को लगभग ₹28,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिए जाने की संभावना है। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से संपन्न होगी।

    इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा, जिसमें 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक एवं आईटीआई अंकपत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

    अधिक जानकारी के लिए प्लेसमेंट प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह एवं पवन कुमार से मोबाइल नंबर 7985477725 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *